देश की खबरें | मुखौटा कंपनियों के जरिये आप को दो करोड़ रुपये का दान देने के लिए दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मुखौटा कंपनियों के जरिये आम आदमी पार्टी (आप) को दो करोड़ रुपये कथित तौर पर दान करने के मामले में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दिल्ली पुलिस ने मुखौटा कंपनियों के जरिये आम आदमी पार्टी (आप) को दो करोड़ रुपये कथित तौर पर दान करने के मामले में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गंगा विहार निवासी मुकेश कुमार (53) और लक्ष्मी नगर निवासी सुधांशु बंसल (43) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Haryana: हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को एसेंशियल सर्विसेज को छोड़ सभी ऑफिस और दुकानें रहेंगी बंद.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) से एक शिकायत मिली थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि चार कंपनियों ने पांच अप्रैल, 2014 को आप को 50-50 लाख रुपये कथित तौर पर दान के रूप में दिये थे।

पुलिस ने बताया कि आरओसी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि चार कंपनियां - गोल्डमाइन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, स्काईलाइन मेटल एंड अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड, सन विजन एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड और इन्फोलैंस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड - फर्जी थीं और ये उन पतों पर स्थित नहीं थी जो उनके रिकॉर्ड में दिये गये थे।

यह भी पढ़े | EC Guidelines Ahead of Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, ऑनलाइन नामांकन, वोटर को दिए जाएंगे दस्ताने.

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 21 नवम्बर, 2015 को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चार कंपनियां उन पतों पर स्थित नहीं थी जो आरओसी के रिकॉर्ड में उपलब्ध थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि चारों कंपनियों के निदेशक योगेश कुमार, मोहित कुमार, धर्मेन्द्र और अन्य आरोपी मुकेश कुमार के कर्मचारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\