देश की खबरें | उप्र के कानपुर में धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के नवाबगंज में 100 से अधिक लोगों के कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में रविवार को एक गिरजाघर के पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कानपुर (उप्र), 31 मार्च कानपुर के नवाबगंज में 100 से अधिक लोगों के कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में रविवार को एक गिरजाघर के पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया है कि उसने पादरी और उसके सहयोगी को गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए बसों में 100 से अधिक लोगों को पड़ोसी जिले उन्नाव ले जाते समय गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साइमन विलियम (पादरी) और दीपक मॉरिस रूप में की गई। ये दोनों कानपुर के निवासी है।

कर्नलगंज के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) महेश कुमार ने बताया कि कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।

एसीपी ने कहा कि जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गंगा बैराज पहुंची, जहां पुलिस ने 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को ले जा रही दो बसों को रोका। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पहचान संजय (45) बताई और पुलिस को बताया कि उसे और 100 से अधिक अन्य लोगों को जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उन्नाव के एक गिरजाघर में ले जाया जा रहा था।

अधिकारी के अनुसार उन्हें प्रति माह 40 हजार से 50 हजार रुपये की वित्तीय मदद और चिकित्सा सहायता के अलावा नौकरी देने का वादा किया गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि धर्मांतरण के बाद उन्हें अपने घरों से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति हटाने के लिए भी कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड