विदेश की खबरें | दो पाकिस्तानी पायलट ने फर्जी डिग्री के साथ कई वर्षों तक पीआईए में सेवाएं दीं : एफआईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मंगलवार को कहा कि दो पाकिस्तानी पायलट ने संघीय विमानन कंपनी पीआईए में फर्जी डिग्री के साथ कई वर्षों तक सेवाएं दीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 24 दिसंबर पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मंगलवार को कहा कि दो पाकिस्तानी पायलट ने संघीय विमानन कंपनी पीआईए में फर्जी डिग्री के साथ कई वर्षों तक सेवाएं दीं।

एफआईए ने बताया कि काशान एजाज दोधी और मोहसिन अली क्रमश: 1995 और 2006 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) से जुड़े थे। जांच एजेंसी ने बताया कि 2022 में एक ऑडिट में बड़ी संख्या में पीआईए कर्मचारियों के फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्त होने की बात सामने आने के बाद दोधी और अली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एफआईए के मुताबिक, जांच के दौरान दोनों पायलट की डिग्रियां फर्जी मिलीं। जांच एजेंसी ने बताया कि दोधी और अली ने क्रमश: 2019 और 2014 में पीआईए छोड़ दी थी।

फर्जी डिग्री के आधार पर पीआईए में नौकरी पाने के आरोप में दोनों पायलट, विमान परिचालिका नाजिया नाहीद और डेटा ऑपरेटर आरिफ तरार के खिलाफ मामला शुरू किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा, “चारों आरोपियों ने सोमवार को एफआईए की विशेष अदालत के समक्ष पीआईए में नियुक्ति या पदोन्नति पाने के लिए फर्जी डिग्री पेश करने की बात कबूल की।”

न्यायमूर्ति तनवीर अहमद शेख ने सभी आरोपियों को “अदालत के उठने तक” कैद रखने की सजा सुनाई और उन पर अलग-अलग राशि का जुर्माना लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\