विदेश की खबरें | पंजाब प्रांत में मारे गए दो पाकिस्तानी अधिकारी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी निकले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारी के हमले में मारे गए दो पुलिस अधिकारी देश की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के अधिकारी निकले।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, पांच जनवरी पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारी के हमले में मारे गए दो पुलिस अधिकारी देश की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के अधिकारी निकले।

हमले के दिन, पुलिस ने दावा किया कि दोनों मृतक अधिकारी प्रांतीय पुलिस के आतंकवाद-रोधी विभाग (सीटीडी) से जुड़े थे।

हालांकि, मामले में दर्ज प्राथमिकी से पता चला है कि दोनों आईएसआई अधिकारी थे जो दक्षिण पंजाब में एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए काम कर रहे थे।

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अल-कायदा से जुड़े लश्कर-ए-खोरासन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

प्राथमिकी के अनुसार, आईएसआई, मुल्तान क्षेत्र के निदेशक नवीद सादिक और निरीक्षक नासिर अब्बास ने मंगलवार को खानेवाल जिले में पिरोवाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रेस्तरां में एक ‘‘मुखबिर’’ (संदिग्ध हत्यारे) से मुलाकात की थी।

इसके अनुसार, ‘‘चाय पीने के बाद, वे सभी पार्किंग में चले गए और इसी दौरान उमर खान के रूप में पहचाने जाने वाले मुखबिर ने अचानक बंदूक निकाली और आईएसआई अधिकारियों को गोली मार दी।’’

सीटीडी ने संदिग्ध और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और आतंकवाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड