विदेश की खबरें | बलूचिस्तान में हमले में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तटीय जिले ग्वादर में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक वाहन पर किये गए हमले में नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।

कराची, सात मार्च पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तटीय जिले ग्वादर में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक वाहन पर किये गए हमले में नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।

पाकिस्तानी नौसेना का वाहन शनिवार को उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आया जब वह गंज से ग्वादर जिले में जेवनी जा रहा था।

एक अधिकारी ने कहा कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

इस हमले में मारे गए नौसैनिकों की पहचान नाविक सोहेल और नाई का काम करने वाले नोमान के रूप में की गई है। घायल की पहचान रजा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ग्वादर के सहायक आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) अतहर अब्बास ने कहा कि जिस इलाके में हमला हुआ है, वहां घेराबंदी कर दी गई है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही प्रांत के सिबी के पास तंदोरी में एक बम विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट