देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सोमवार से अब तक मारे गए चार आतंकवादियों में से दो पाकिस्तानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में पिछले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में दो पाकिस्तानियों सहित कुल चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जून कश्मीर घाटी में पिछले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में दो पाकिस्तानियों सहित कुल चार आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सुरक्षा बलों को कश्मीर में हाल में हुई हिंसक घटनाओं में संलिप्त लोगों का खात्मा करने के निर्देश के बाद की गई। गृहमंत्री ने ये निर्देश 15 दिनों में हुई दो उच्च-स्तरीय बैठकों में दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने सोमवार से तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों को मार गिराया है।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से तीन लश्कर-ए-तैयबा के थे और एक आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी और अन्य दो स्थानीय निवासी थे।

अधिकारियों ने बताया कि हंजुला और तुफैल लाहौर के रहने वाले थे जबकि इश्तियाक लोन त्राल का और नदीम कुलगाम का रहने वाला था।

अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकवादियों के पास से एके-56 राइफल, ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीन जून को अपनी बैठक में गृह मंत्री ने आतंकवाद-रोधी अभियानों में शामिल सभी एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने का निर्देश दिया था।

कश्मीर घाटी में पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों सहित कई लोगों के मारे जाने के बाद गृहमंत्री ने लगातार दो बैठकें कीं। इन हत्याओं में से कुछ गैर-मुसलमानों की लक्षित हत्या थीं, जिसके कारण लोग घाटी से एक बार फिर पलायन को मजबूर होने लगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड