देश की खबरें | तृणमूल के दो नवनिर्वाचित विधायकों ने बंगाल विधानसभा परिसर में धरना फिर से शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को अपना धरना फिर से शुरू कर दिया।

कोलकाता, दो जुलाई राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को अपना धरना फिर से शुरू कर दिया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन्हें राजभवन में शपथ ग्रहण करने के लिए पिछले बुधवार को आमंत्रित किया था।

बड़ानगर विधायक सायंतिका बंद्योपाध्याय और भागबंगला विधायक रेयात हुसैन सरकार ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने से मना कर दिया है। वे दोनों, लोकसभा चुनाव के साथ हुए राज्य विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे।

उनका धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इससे पहले, वे 27,28 जून और एक जुलाई को धरना पर बैठे थे।

उन्होंने विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना धरना फिर से शुरू किया। वे दोनों यह मांग कर रहे हैं कि राज्यपाल बोस उन्हें सदन में शपथ ग्रहण कराएं ताकि वे विधायक के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने के राज्यपाल का आमंत्रण स्वीकार करने से इनकार करते हुए दावा किया है कि परंपरा के अनुसार उपचुनाव में जीतने वालों के मामले में, राज्यपाल सदन के स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को शपथ दिलाने का दायित्व सौंपते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट