देश की खबरें | मिजोरम में संक्रमण के दो नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 4,434 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 4,434 हो गए।

आइजोल,10 मार्च मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 4,434 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के दो नए मामले आइजोल और सैतुअल जिले में सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ इनमें से एक व्यक्ति मणिपुर से लौटा है और जांच में उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं एक अन्य में आइजोल के अस्पताल में जांच के दौरान संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।’’

राज्य में नौ लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है, वहीं 4,415 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दस लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

राज्य की प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लालजवमी ने बताया कि कुल 37,784 लोगों को अब तक कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें 7,587 बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से पीड़ित 589 लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार तक 9,400 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\