नेपाल में कोरोना वायरस के दो नये मामले आये सामने, मरीजों की संख्या हुई 54

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने यहां बताया कि भारत से लौटने के बाद ये दोनों (35 और 24 साल के) पृथक-वास में रह रहे थे। उनमें से एक कोलकाता से जबकि दूसरा दिल्ली से लौटा था। दोनों में मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई।

काठमांडू, 28 अप्रैल नेपाल ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने भारत से लौटे दो व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने यहां बताया कि भारत से लौटने के बाद ये दोनों (35 और 24 साल के) पृथक-वास में रह रहे थे। उनमें से एक कोलकाता से जबकि दूसरा दिल्ली से लौटा था। दोनों में मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई।

हिमालयन टाइम्स के अनुसार, 24 वर्षीय व्यक्ति का जनकपुर में आरडीटी और पीसीआर परीक्षण हुआ था लेकिन उसमें संक्रमण नजर नहीं पाया गया था। बाद में 24 अप्रैल को काठमांडू के नेशनल पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी में उसके नमूने के परीक्षण से उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

अखबार के अनुसार, दूसरे व्यक्ति ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से नेपाल की यात्रा की थी। वह दिल्ली में पहाड़गंज की एक फैक्टरी में काम करता था।

नेपाल में अब तक 10807 लोगों का कोविड-19 का परीक्षण किया गया है। सोलह लोग सफल उपचार के बाद घर लौटे हैं।

देश में फिलहाल 38 सक्रिय मरीजो का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। नेपाल में 23 मार्च से लॉकडाउन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड