देश की खबरें | गोंडा में 17 साल से फरार हत्या के दो इनामी अभियुक्त अयोध्या से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जिले के नवाबगंज थाना इलाके में छह जून 2007 को महावीर सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जिले के नवाबगंज थाना इलाके में छह जून 2007 को महावीर सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एसपी के अनुसार इस मामले में गोबिन्द उर्फ संजय उर्फ विजय चेला सियानाथ एवं सीताराम दास उर्फ विजय चेला राम शरण दास हनुमान कुटी रामघाट अयोध्या को अभियुक्त बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी भेष व नाम बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देकर बच रह रहे थे। हालांकि अदालत द्वारा जारी इनकी गिरफ्तारी के वारंट के क्रम में तलाश की जा रही थी।

एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर उनके द्वारा 15—15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अयोध्या जिले के राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय और उनकी टीम ने सीताराम उर्फ विजय को रामकोट से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी संजय उर्फ विजय उर्फ गोबिन्द को लक्ष्मण किला से गिरफ्तार किया।

अयोध्या पुलिस ने आज शाम दोनों को गोंडा लाकर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\