देश की खबरें | तेलंगाना सड़क हादसे में दो और महिलाओं की मौत होने से मृतकों की संख्या नौ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सड़क हादसे में घायल दो और महिलाओं की अस्पताल में उपचार को दौरान मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नलगोंडा (तेलंगाना), 22 जनवरी तेलंगाना में सड़क हादसे में घायल दो और महिलाओं की अस्पताल में उपचार को दौरान मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर एक ट्रक और एक ऑटोरिक्शा की टक्कर में खेत में काम करने वाली छह महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गए। ऑटोरिक्शा में चालक के अलावा 20 महिलाएं सवार थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उपचार के दौरान दो और महिलाओं की मौत हो गयी और 11 लोगों का इलाज चल रहा है।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त ट्रक चालक नशे में था। उसे हिरासत में लिया गया है।

मृतकों में ऑटोरिक्शा का ड्राइवर भी है। नलगोंडा से करीब 70 किलोमीटर दूर हैदराबाद-नागार्जुन सागर राजमार्ग पर अंगादिपेटा में हुए हादसे के समय ऑटोरिक्शा में 20 यात्री सवार थे। इसमें ड्राइवर को छोड़कर सभी खेत में काम करने वाली महिलाएं थी जो काम के बाद घर लौट रही थी। आगे निकलने के क्रम में ट्रक ने सामने से आ रही ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायल का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। राव ने मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी