देश की खबरें | मथुरा पटाखा हादसे में दो और घायलों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिवाली के लिए राया कस्बे में लगाए गए अस्थायी पटाखा बाजार में आग लगने से घायल हुए दो और लोगों की दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिवाली के लिए राया कस्बे में लगाए गए अस्थायी पटाखा बाजार में आग लगने से घायल हुए दो और लोगों की दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देहात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि आजाद नगर निवासी मोहन सिंह (47) और उनके बेटे राजेश (15) समेत दो की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि राजेश की मौत बृहस्पतिवार रात को हुई जबकि मोहन सिंह की मौत शुक्रवार को हुई।

पुलिस ने बताया कि इसके पहले चार अन्‍य की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यहां राया क्षेत्र के गोपाल बाग में 12 नवंबर को हुई घटना में 23 पटाखा दुकानों में से सात दुकानें जलकर खाक हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक कुल छह लोगों की मृत्यु हो चुकी और इतने ही गंभीर रूप से घायल हैं, जो दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू