कोविड—19 से दो और की मौत : मृतकों का आंकड़ा 13 हुआ

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह इस बीमारी से मरने वालों की तादाद बढ़कर 13 हो गई है।

जमात

लखनऊ, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोविड—19 संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ सूबे में मृतकों का आंकड़ा 13 हो गया है। राज्य में बृहस्पतिवार को 78 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की तादाद बढ़कर 805 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। इस तरह इस बीमारी से मरने वालों की तादाद बढ़कर 13 हो गई है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सबसे ज्यादा पांच लोग आगरा के हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में 2 लोगों की मौत हुई है। लखनऊ, कानपुर, बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर और वाराणसी में कोविड-19 की चपेट में आए एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

राज्य में आज कोरोना वासरस संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये। इस तरह राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 805 हो गयी है। ये मामले 48 जिलों के हैं। इनमें से अब तक 74 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड—19 का पूल टेस्ट शुरू कर दिया गया है। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य है। बुधवार को आगरा में 150 नमूनों को पांच—पांच के 30 पूल बनाकर जांचा गया। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि वे नमूने आगरा के ‘कंटेनमेंट जोन’ से बाहर के ‘बफर जोन’ से मंगवाये गये थे। हम देखना चाह रहे थे कि क्या संक्रमण ‘कंटेनमेंट जोन’ तक ही सीमित है, या फिर उसके बाहर भी पहुंचा है। आज से हम प्रदेश के अन्य जिलों में भी पूल टेस्ट शुरू कराएंगे।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सैम्पलिंग और टेस्टिंग लगातार बढ़ रही है। कल भी 2615 नमूने की जांच की गई, जबकि 3000 से ज्यादा नमूने प्रयोगशालाओं को भेजे गये हैं। अब लैब की संख्या और क्षमता बढ़ रही है। इसी वजह से अब हम ज्यादा संख्या में नमूने एकत्र कर पा रहे हैं। जांच जितनी ज्यादा बढ़ेगी, जितनी जल्दी हम मामलों को पकड़ लेंगे, उतनी ही प्रभावी उसकी रोकथाम होगी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग अब कोरोना वायरस से मरने वालों का ‘डेथ आडिट’ करेगा। जिनकी इस संक्रमण के कारण मौत हुई है, उनकी पूरी आडिटिंग होगी, जिससे भविष्य में आने वाले प्रकरणों के इलाज में मार्गदर्शन मिल सके।

प्रसाद ने बताया कि 15 अप्रैल तक सर्विलांस एवं कंटेनमेंट की कार्रवाई के तहत 14.74 लाख घरों के 72 लाख एक हजार 799 लोगों का सर्वेक्षण हो चुका है। जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये हैं, उन्हें सलाह दी गयी है, या उन्हें पृथक किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी