कर्नाटक में कोविड-19 से दो और मौतें होने से मृतक संख्या 35 हुई, 28 नए मामले सामने आए

कर्नाटक में कोविड-19 के प्रवक्ता एवं मंत्री एस सुरेश कुमार ने बताया, ‘‘...आज जांच किये गए नमूनों की संख्या, अभी तक सबसे अधिक है। हमने 7,195 नमूनों की जांच की।’’

जमात

बेंगलुरु, 14 मई कर्नाटक में कोविड-19 से दो और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 35 हो गई, जबकि संक्रमण के 28 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 987 हो गई। राज्य में बृहस्पतिवार को 7000 से अधिक नमूनों की जांच की गई।

कर्नाटक में कोविड-19 के प्रवक्ता एवं मंत्री एस सुरेश कुमार ने बताया, ‘‘...आज जांच किये गए नमूनों की संख्या, अभी तक सबसे अधिक है। हमने 7,195 नमूनों की जांच की।’’

उन्होंने कहा कि कुल 1,28,373 नमूनों की जांच की गई है, इसमें से 7,195 की जांच अकेले बृहस्पतिवार को की गई।

राज्य ने हाल में एक लाख कोविड-19 जांच का आंकड़ा पार किया था, और इसकी योजना 60 प्रयोगशालाओं के जरिये इस महीने के अंत तक जांच की क्षमता बढ़ाने और प्रतिदिन 10 हजार जांच करने की है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बुलेटिन में कहा, ‘‘14 मई को शाम छह बजे की स्थिति के अनुसार राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 987 हो गए हैं, इसमें 35 मौतें और ठीक हुए 460 मरीज शामिल हैं।’’

ऐसे मरीजों की संख्या 491 हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है और इसमें से 482 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में पृथक हैं और उनकी स्थिति स्थिर है जबकि नौ आईसीयू में हैं।

नौ मरीजों को बृहस्पतिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

दो मृतकों में एक दक्षिण कन्नड़ की 80 वर्षीय महिला है, जिसे आघात पड़ने की शिकायत के साथ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 की पुष्टि होने पर, उसे 26 अप्रैल को जिले के निर्दिष्ट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आज उसकी मृत्यु हो गई।

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर निमोनिया आदि समस्याओं के साथ बेंगलुरु शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\