देश की खबरें | गौतम बुद्धनगर जनपद में कोविड-19 से दो और की मौत, 146 नये मरीज आये सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है जबकि और 146 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 10 अक्टूबर गौतम बुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है जबकि और 146 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।

जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि शनिवार को जनपद में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो जाने से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है।

यह भी पढ़े | DU First Cut Off List 2020-21: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट, जानिए अहम जानकारी.

उन्होंने बताया कि शनिवार146 नये मरीज सामने आये जिससे अब तक 14,836 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को 129 लोग उपचार के बाद कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होकर अस्पताल से लौटे, इसी के साथ अब तक 13,203 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 310 निषिद्ध क्षेत्र बनाये हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों के त्योहारों के मद्देनजर काफी सख्ती बरती जा रही है। उनके अनुसार नवरात्र पूजन, रामलीला, दिवाली, गोवर्धन पूजा आदि त्योहार आने वाले हैं और बाजारों में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस महामारी के रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय द्वारा दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू