देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 402 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नये मामले शुक्रवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,503 हो गई है। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में और दो लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2796 हो गई है।
जयपुर, 19 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नये मामले शुक्रवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,503 हो गई है। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में और दो लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2796 हो गई है।
राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 3121 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 402 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,24,503 हो गई है जिसमें 3121 रोगी उपचाराधीन है।
नये मामलों में कोटा में 64, जयपुर में 61, राजसमंद में 38, उदयपुर में 36, जोधपुर में 34, डूंगरपुर में 30, अजमेर में 22, भीलवाडा में 19, बूंदी-झालवाडा में 13-13, सिरोही में 11, बांसवाडा में 10, अलवर-पाली में 9-9, प्रतापगढ में 6 नये संक्रमित शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में 302 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,18,586 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
अजमेर और उदयपुर में एक एक संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2796 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 308, अजमेर में 223, कोटा में 169, बीकानेर में 167 ,उदयपुर में 125, भरतपुर में 120, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)