देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और दो लोगों की मौत, 1,729 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,729 नये मामले रविवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,39,325 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2,829 हो गई।

जयपुर, चार अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,729 नये मामले रविवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,39,325 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2,829 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 12,878 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 12,878 रोगी उपचाराधीन हैं।

राजस्थान के सभी 33 जिलों में रविवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 1,729 हो गई जिनमें जयपुर में 258, कोटा में 225, जोधपुर में 194, उदयपुर में 137, अजमेर-भीलवाड़ा में 96-96, डूंगरपुर में 85, सिरोही में 83, चित्तौड़गढ़ में 68, राजसमंद में 52, पाली में 48, बीकानेर में 39, अलवर में 38 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 587 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,23,618 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में इस घातक संक्रमण से रविवार को अजमेर-नागौर में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 2,829 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 523, जोधपुर में 308, अजमेर में 227, कोटा में 171, बीकानेर में 167 उदयपुर में 130 भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 102 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट