देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 1,081 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नये मामले रविवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,30,676 हो गई है। संक्रमण से और दो लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,813 हो गई।

जयपुर, 28 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नये मामले रविवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,30,676 हो गई है। संक्रमण से और दो लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,813 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 7159 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक राज्य में 3,30,676 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 7,159 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में जयपुर में 209, जोधपुर में 172, कोटा में 98, उदयपुर में 89,अजमेर में 65, राजसमंद में 62, डूंगरपुर में 59,सिरोही में 58, भीलवाडा में 31, अलवर में 29, सीकर में 28, चित्तौड़गढ़ में 27 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 278 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,20,704 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राजसमंद में संक्रमण से रविवार को और दो मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2813 पहुंच गयी। जिनमें जयपुर में 522, जोधपुर में 308, अजमेर में 224, कोटा में 169, बीकानेर में 167 उदयपुर में 127, भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड