जरुरी जानकारी | दो और देश भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू करने को इच्छुक: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो और देशों तथा एक समूह ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत में दिलचस्पी दिखाई है।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो और देशों तथा एक समूह ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत में दिलचस्पी दिखाई है।

हालांकि, मंत्री ने इन देशों के नामों का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं और पिछले तीन दिनों में दो और देशों और एक समूह ने दिलचस्पी दिखाई है कि वे एफटीए के लिए बातचीत शुरू करना चाहते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि मुक्त व्यापार समझौते के तहत, दो भागीदार देशों के बीच व्यापार किए गए माल की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को कम या समाप्त कर दिया जाता है। इसके अलावा, वे सेवाओं में व्यापार बढ़ाने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को उदार बनाते हैं।

‘मल्टी-मॉडल’ संपर्क व्यवस्था के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में बात करते हुए, गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य ‘लॉजिस्टिक’ लागत को कम करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत तरीके से बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

उन्होंने कहा कि इससे निवेश आकर्षित करने और नौकरियों के सृजन में मदद मिलेगी। इससे बुनियादी ढांचे के तेज गति से विकास में भी मदद मिलेगी और हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘गति शक्ति के कई फायदे हैं.. इस उत्कृष्ट योजना से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।’’

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान