देश की खबरें | असम में सोशल मीडिया पर ‘हिंदू विरोधी’ पोस्ट करने के आरोप में दो और गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में ‘‘हिंदू विरोधी तत्व’’ होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद इस तरह के आरोप में अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 11 जून असम में ‘‘हिंदू विरोधी तत्व’’ होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद इस तरह के आरोप में अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पोस्ट करने के आरोप में लखीमपुर से सबिकुल इस्लाम और भगवान कृष्ण एवं रुक्मिणी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में दुलाल बोरा को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिंदू विरोधी तत्वों को पकड़ा गया। कार्रवाई जारी है... कुल 92 अपराधी सलाखों के पीछे हैं।’’

उन्होंने पहले कहा था कि ‘‘‘देशद्रोहियों पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’

पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जो कथित तौर पर ‘भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक गतिविधियों’ में लिप्त थे।

इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले में कथित रूप से पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का बचाव करने के कारण असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामले में जमानत मिलने के बाद उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Hagley Oval Pitch Report: हेग्ले ओवल में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बरपाएगी कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना पाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Preview: क्राइस्टचर्च में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 2nd T20I Match Christchurch Weather Update: क्राइस्टचर्च में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल