देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बृहस्पतिवार को दो बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बृहस्पतिवार को दो बदमाश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किये गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘गोहत्या’ मामले में वांछित दो बदमाश मोटरसाइकिल से इंचौली-खरदौनी मार्ग से गुजरेंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और गिरफ्तार करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान दिलशाद और इमामुद्दीन के रूप में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\