देश की खबरें | दिल्ली के बुराड़ी से बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जवाबी गोलीबारी में बदमाश आमिर और दानिश के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने कहा कि आमिर डकैती से लेकर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम तक के छह आपराधिक मामलों तथा दानिश दंगा और शस्त्र अधिनियम के दो मामलों में शामिल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया ने कहा, ‘‘हमारी कई टीम भजनपुरा थाने में दर्ज गोलीबारी के मामले में शामिल इन लोगों का पता लगा रही थीं।’’

भाटिया ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार देर रात यमुना खादर, गढ़ी मेंडू के वन क्षेत्र से गुजरने वाली सड़क पर जाल बिछाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आमिर और दानिश नाम के दो बदमाश बुराड़ी के पास दिखे, जो बिना पंजीकरण संख्या वाले स्कूटर पर सवार थे। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान, हमलावरों ने गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में, पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई।’’

पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और नौ कारतूस के अलावा एक स्कूटर बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू