देश की खबरें | नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान कथित रूप से गोहत्या करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, 15 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान कथित रूप से गोहत्या करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि उनकी पहचान मोहम्मद ईशा और मोहम्मद जीशान के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि दोनों अमरोहा जिले के रहने वाले हैं ।

कुमार ने बताया कि इनके चार साथी अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने सात जून को थाना फेस-3 क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस आज सुबह जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कोर को रूकने का इशारा किया लेकिन उनलोगों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और मौके से भागने लगे ।

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने पीछा करते हुये जवाबी कार्रवाई की, और कार के बाहर निकल कर गोली चला रहे दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि इनके पास से एक सेंट्रो कार, गोकशी में प्रयोग होने वाला हथियार, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया गया है। बदमाशों ने गोकशी की कई वारदात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें