देश की खबरें | नोएडा में लूटपाट करने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सूरजपुर थाने की पुलिस ने सोमवार रात को एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा (उप्र), तीन सितंबर नोएडा के सूरजपुर थाने की पुलिस ने सोमवार रात को एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटी हुई चार सोने की चेन, 60 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, दो देसी तमंचे, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। इन बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीती रात को थाना सूरजपुर पुलिस गश्त पर थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने भट्टा गोल चक्कर के पास से दीपक और श्यामवीर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटी हुई चार सोने की चेन, लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त किए 60 हजार रुपए, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\