देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुल्तानपुर जिले में एक महिला की सोने की चेन और अंगूठी छिनने वाले दो बदमाशों को बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुल्तानपुर (उप्र), 15 मार्च सुल्तानपुर जिले में एक महिला की सोने की चेन और अंगूठी छिनने वाले दो बदमाशों को बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र में खुशियारी गांव के भट्टे के पास बुधवार सुबह मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से झपटमार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी अकरम खान ने बताया कि क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी राहुल और उनकी पत्नी प्रियंका मंगलवार को सूरापुर स्थित बिजेथुआ महावीरन धाम पर अपने बेटे का मुंडन कराने गए थे। शाम को मोटरसाइकिल से लौटते समय मगरसन के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचे से धमकाकर प्रियंका के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली थी।

उन्होंने बताया कि विरोध करने पर बदामाशों ने तमंचे के बट से राहुल और प्रियंका के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर खुशियारी गांव के पास से दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया। घंटो की पूछताछ के बाद उन्होंने वारदात में अपनी भूमिका कबूल की।

खान ने बताया कि पुलिस टीम जब इन्हें माल बरामद करने के लिए उक्त स्थान पर ले गई तो वहां रखे अवैध हथियार निकालकर दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगे। बदमाशों की गोली सिपाही गगनदीप साहनी को लगी और वह घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी जिससे दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनकी पहचान जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी मोनू यादव बदलापुर और सरपतहा निवासी करुणा शंकर उर्फ कामता पाठक के रूप में हुई है। करुणा पर लूट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड