देश की खबरें | किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम (हरियाणा), 20 मई पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 15 और 17 साल के दो किशोरों को गिरफ्तार कर उन्हें बाल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पड़ोसी फरीदाबाद जिले के बाल कल्याण सुधार गृह भेज दिया क्योंकि गुरुग्राम में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बजहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़ित अपने कमरे में सो रही थी कि उसी दौरान 17 वर्षीय किशोर जबरन वहां घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उस दौरान 15 वर्षीय किशोर कमरे को बाहर से बंद करके वहां खड़ा रहा।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की चीख सुनकर जब उसके माता-पिता वहां पहुंचे को आरोपी तत्काल फरार हो गए। घटना 17 मई की है।

शिकायत में पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया है कि 17 वर्षीय आरोपी इससे पहले भी एक बार उसकी बहन के बाथरूम में घुस गया था, लेकिन फिर गलती से ऐसा करने की बात कह कर माफी मांग ली।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा था।

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड