देश की खबरें | पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, एक ने समर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतकंवादी मारे गये हैं और एक स्थानीय आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी हैं। इस दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, छह नवंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतकंवादी मारे गये हैं और एक स्थानीय आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी हैं। इस दौरान एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जिले के लालपोरा इलाके में बृहस्पतिवार की शाम घेराव करके तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- 200 से ज्यादा सीटें जीतकर राज्य में बनाएंगे सरकार.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं और मौके से फरार हो गए। इसमें दो लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति, आबिद अहमद मीर की शुक्रवार को सुबह मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बतायी जाती है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पप्पू यादव ने कहा- ‘आखिरी चुनाव’ कह इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे नीतीश कुमार, बीजेपी ने लिखी है स्क्रिप्ट.

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात भर इलाके को घेरे रखा और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने आतंकवादियों को समर्पण करने का अवसर दिया लेकिन लश्कर के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। रात में अंधेरे के कारण कार्रवाई रोक दी गई और पूरे इलाके की पुख्ता घेराबंदी की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तड़के अभियान फिर से शुरू हुआ और सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान समर्पण का अवसर दिए जाने पर एक आतंकवादी ने घायल अवस्था में अपने हथियार डाल दिए। उसकी पहचान पोम्पोर जिला निवासी कंवर सुल्तान मीर के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी हैं। उन्होंने बताया कि तीनों प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

उन्होंने बताया कि मौके से भड़काऊ सामग्री, हथियार आदि बरामद हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने टीम को अभियान की सफलता पर बधाई दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट