जम्मू में सरकारी विभाग से 1.6 करोड़ रुपये के गबन के लिए पंजाब के दो व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने यहां एक सरकारी विभाग से 1.6 करोड़ रुपये के कथित गबन के लिए पंजाब के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Arrest (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 6 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने यहां एक सरकारी विभाग से 1.6 करोड़ रुपये के कथित गबन के लिए पंजाब के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जम्मू अपराध शाखा के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी सट्टेबाजों जतिन उर्फ राजा और जतिंदर उर्फ “पूत” को पंजाब के मुकेरियां से गिरफ्तार किया गया। दोनों चार साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे.

प्रवक्ता ने कहा कि वे कथित तौर पर अंतरराज्यीय सट्टेबाजी और जलशक्ति विभाग के रोकड़िया(कैशियर) के पास जमा राजस्व के गबन में शामिल थे. उन्होंने कहा कि नगर संभाग में जल शुल्क के रूप में एकत्र राजस्व में से 1.64 करोड़ रुपये के गबन के बारे में शिकायत मिलने के बाद 2020 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने पहले यहां जल शक्ति कार्यालय के तत्कालीन रोकड़िया निखिल गंद्राल और जम्मू के इंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर मार्च 2020 में मामले में उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था.

अधिकारियों के अनुसार, उप-विभागीय कर्मचारियों द्वारा एकत्र किया गया राजस्व सरकारी खजाने में आगे भेजने के लिए आरोपी रोकड़िया के पास संभाग मुख्यालय में जमा किया गया था. उन्होंने कहा, हालांकि रोकड़िया ने 1.64 करोड़ रुपये गबन कर लिए और पूछताछ में बताया कि उसने सट्टेबाज जतिन को इस आश्वासन पर पैसे दिए थे, कि उसे बदले में दोगुनी राशि मिलेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Raghav Chadha’s Video: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर चड्ढा का AAP पर निशाना, वीडियो जारी कर कहा- 'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना'

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Florida Shocker: टीनएजर लड़की के करीब आने और उसके साथ संबंध बनाने के लिए टीचर ने स्टूडेंट की मां से की डेटिंग, हुआ गिरफ्तार