देश की खबरें | दिल्ली में लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, नाबालिग को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जून उत्तर पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को मंगलवार को फोन पर शिकायत मिली थी कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सभी चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एक आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारतीय दंड संहिता की धाराओं एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान बॉबी (19) और राहुल (20) के तौर पर हुई है। दोनों शाहबाद डेयरी इलाके के निवासी हैं।

इन तीनों के अलावा दो नाबालिगों को अपराध की सूचना देने में नाकाम रहने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम की धारा 21 के तहत पकड़ा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\