देश की खबरें | नवी मुंबई में महिला की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में पुलिस ने विवाद के बाद एक महिला की हत्या करने तथा अन्य महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), चार अप्रैल नवी मुंबई में पुलिस ने विवाद के बाद एक महिला की हत्या करने तथा अन्य महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पनवेल के पुलिस उपायुक्त, (जोन द्वितीय) पंकज दहाने ने कहा कि घटना शनिवार रात को हुई जब पनवेल इलाके के शेलघर में पीड़ितों में से एक के घर में दोनों आरोपियों के साथ उनका विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ईंट से दोनों महिलाओं पर कथित रूप से वार किया। इनमें से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला सलोनी ओमान हेरेज (38) गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान अनिता उर्फ अमरदकानी सरवनन नादर (36) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में हुआ विवाद इस हमले का कारण था।

दहाने ने कहा कि पुलिस की एक टीम खुफिया सूचना समेत विभिन्न सूचनाओं पर काम कर रही है। एक आरोपी को रविवार को पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान डेविड कीडो के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बाद में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपी संजय केचु को भी पकड़ लिया जो झारखंड फरार होने वाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\