देश की खबरें | ठाणे जिले में दो लोगों ने 11 वर्षीय लड़की को अगवा करके उससे दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करके उससे दुष्कर्म करने की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 14 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करके उससे दुष्कर्म करने की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, 12 जुलाई को अंबरनाथ रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।

दो लोगों ने खुद को उसके पिता और दादी का परिचित बताते हुए कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने साथ एक ऑटोरिक्शा में बैठाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने ऑटोरिक्शा चालक को वहां से जाने के लिए कहा और इसके बाद लड़की से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में नाबालिग मौके से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को अपराध के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि उसके अभिभावकों की शिकायत पर अंबरनाथ पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट