देश की खबरें | दिल्ली में गोगी-जठेड़ी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के नरेला इलाके से गोगी-जठेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली के नरेला इलाके से गोगी-जठेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अक्षत खत्री (22) और बिजेन्द्र उर्फ ​​गंजा (22) के पास एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो कारतूस मिले।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वालसन ने बताया, “गिरोह के संदिग्ध सदस्यों की गतिविधियों के संबंध में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 16 मई को एक टीम को तैनात किया गया था। टीम ने नरेला के स्मृति वन के पास एक मोटरसाइकिल को रोका।”

उन्होंने बताया कि बिजेन्द्र के पास से .32 बोर के दो कारतूस तथा खत्री के पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान खत्री ने खुलासा किया कि वह अपने चचेरे भाई अमित उर्फ ​​कमांडर से प्रभावित था, जो काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े गैंगस्टर अक्षय पलाड़ा का सहयोगी है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर गिरोह के स्थानीय प्रभाव को बढ़ाने और क्षेत्र से नए सदस्यों की भर्ती करने की योजना बनाई थी।

बिजेन्द्र पर पहले भी पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें बाहरी उत्तरी दिल्ली और रोहिणी इलाके में लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। हालांकि, अक्षत का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ नरेला पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नरेला थाने में शस्त्र अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही हथियार की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन के स्वामित्व की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें