देश की खबरें | भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या समुदाय के दो सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से भारत में रहने और तस्करी करने के आरोप में रोहिंग्या समुदाय के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से भारत में रहने और तस्करी करने के आरोप में रोहिंग्या समुदाय के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

एटीएस के सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें मिल रही थीं कि म्यांमा के रहने वाले कुछ रोहिंग्या लोग बांग्लादेश होते हुए एजेंटों के माध्यम से अवैध रूप से भारत में दाखिल हो रहे हैं और कई गैर कानूनी गतिविधियों में भी लिप्त हैं। यह भी सूचना मिली थी कि भारत में पहले से ही रह रहे म्यांमा के कुछ नागरिक एक गिरोह की सहायता से विभिन्न फर्जी दस्तावेज तैयार करके खुद को भारत के नागरिक के रूप में स्थापित कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ के मखदूम नगर में म्यांमा निवासी रोहिंग्या बिरादरी के रफीक और आमीन नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों म्यांमा के मरिक्कम मांगडू गांव के मूल निवासी हैं।

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से एक मोबाइल फोन, 770 रुपए नकद और पीली धातु के छह बिस्किट बरामद किए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से इस बात की पूछताछ की जा रही है कि सीमा पार कराने में हिंदुस्तान के कौन-कौन से लोग उनके सहयोगी थे, वे किसकी मदद से अलीगढ़ तक पहुंचे, किसकी सहायता से वे भारतीय जाली दस्तावेज बनवाने वाले थे तथा ये लोग और कौन-कौन से आपराधिक कृत्यों में शामिल रहे हैं और इनके अन्य कौन-कौन से साथी अभी देश में अवैध रूप से रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में भेजने का अनुरोध किया जाएगा ताकि उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\