खेल की खबरें | खेल इंडिया युवा खेलों में दो मीट रिकॉर्ड बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की दीपिका और पारस सिंघल ने गुरुवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में क्रमश: भाल फेंक और लड़कों की 2000 मीटर स्टीपलचेज में नए मीट (प्रतियोगिता) रिकॉर्ड बनाए।

चेन्नई, 25 जनवरी हरियाणा की दीपिका और पारस सिंघल ने गुरुवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में क्रमश: भाल फेंक और लड़कों की 2000 मीटर स्टीपलचेज में नए मीट (प्रतियोगिता) रिकॉर्ड बनाए।

दीपिका ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई। उन्होंने भाले को अपने तीसरे प्रयास में 56.79 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

गुवाहाटी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीतने वाली 18 साल की दीपिका ने पंचकूला में 51.37 मीटर के सथ पहली बार रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पिछले साल भोपाल में 55.19 मीटर के साथ रिकॉर्ड में सुधार किया था।

पारस ने 2000 मीटर स्टीपलचेज में छह मिनट 1.11 सेकेंड के अजित कुमार के पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ा। हरियाणा के इस धावक ने पांच मिनट 53.74 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता।

तमिलनाडु ने गुरुवार को दांव पर लगे 17 में से आठ स्वर्ण पदक जीते।

मेजबान तमिलनाडु ने कोयंबटूर में बास्केटबॉल में दोहरे स्वर्ण पदक के अलावा ट्रैक एवं फील्ड में छह स्वर्ण जीते। टीम 23 स्वर्ण, 12 रजत और 23 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।

एथलेटिक्स में दो पदक जीतने के अलावा हरियाणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता और वह 21 स्वर्ण, 12 रजत और 29 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया।

गत चैंपियन महाराष्ट्र स्टीपलचेज में अंजलि मडावी स्वर्ण से केवल एक स्वर्ण जीत सका लेकिन अब भी 26 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने