देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो सक्रिय आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, आठ नवंबर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो सक्रिय आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान अनंतनाग के अश्मुकाम इलाके के वहादान गांव से एक आतंकवादी को पकड़ा।

गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हाफिज अब्दुल्ला मलिक के रूप में की गई है, जो द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से संबद्ध था। सुरक्षा बल इसे लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन मानते हैं।

मलिक की गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से एक पिस्तौल और सात गोलियां बरामद की गईं, जबकि उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने अश्मुकाम के कात्सु जंगलों से एक एके राइफल, दो मैगजीन और 40 गोलियां जब्त कीं।

इस बीच, एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले से एक अन्य सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, ''आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पुलवामा के रोहमू इलाके के मीरगुंड गांव के बागों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान सेब के बागों में छिपे एक आतंकवादी को देखा गया, जिसने भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकतम संयम बरतते हुए संयुक्त दलों ने चतुराई से उसे पकड़ लिया।’’

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान सरवीर अहमद मीर के रूप में हुई है, जो बाथेन, ख्रेव का निवासी है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से जुड़ा है।

इस बीच, पुलिस ने बारामूला जिले में ओवरग्राउंड वर्कर्स के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों को सहायता पहुंचाने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ''पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक 'हाइब्रिड’ आतंकवादी -असगर मजीद लोन और उनके दो सहयोगियों -आसिफ गनी और फैजान रसूल गोजरी- को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के गिरफ्तार सहयोगियों के खुलासे पर सुरक्षाबलों ने एक ग्रेनेड और एके-47 की 24 गोलियां बरामद की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान