देश की खबरें | दिल्ली के अस्पताल में रख-रखाव कार्य के दौरान दो मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक निजी अस्पताल में रख-रखाव कार्य के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक निजी अस्पताल में रख-रखाव कार्य के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली स्थित एक्शन बालाजी अस्पताल में हुई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बिरजेश (26) और विक्रम (30) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अस्पताल परिसर के अंदर कार्बन फिल्टर प्रणाली के रख-रखाव का काम करते समय दोनों मजदूर बेहोश हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि रख-रखाव का काम कथित तौर पर वार्षिक अनुबंध के तहत एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल से घटना की सूचना मिलने के बाद, पश्चिम विहार पूर्व थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने और साक्ष्य एकत्र करने के लिए अपराध टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा, "ठेकेदार की भूमिका और रख-रखाव कार्य के दौरान किए गए सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है।"

पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने और किसी भी संभावित लापरवाही का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी