देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में 22 वर्षीय एक महिला और उसका बच्चा एक नाले में डूब गए तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में 22 वर्षीय एक महिला और उसका बच्चा एक नाले में डूब गए तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गाजीपुर इलाके में खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे रात करीब आठ बजे फिसलकर पानी से भरे निर्माणाधीन नाले में गिर गए।

अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों और क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरी घटना में उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में मूसलाधार बारिश के चलते एक घर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें रात 8:57 बजे रॉबिन सिनेमा के पास घंटाघर के निकट सब्जी मंडी इलाके में एक घर के ढहने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और एक व्यक्ति को मलबे से बचाया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

तीसरी घटना में, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। इस दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते मध्य दिल्ली के दरियागंज में भी एक दीवार गिरने से कुछ कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

बुधवार शाम भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी थम गई। इसके चलते शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए, प्रमुख इलाकों में लगातार यातायात बाधित रहा और लोग आईटीओ जैसी जगहों पर घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू