देश की खबरें | ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर (ओडिशा), 10 नवंबर ओडिशा के जाजपुर जिले में एक टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर बरुहान चौराहे के पास हुई। घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान सुदर्शन बेहरा और एक बुजुर्ग महिला के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान गर्भवती महिला पूर्णिमा बेहरा के रूप में हुई है। सभी जाजपुर जिले के सना बिरुआहन हातासाही गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुदर्शन और पूर्णिमा को बचाया और इलाज के लिए जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) पहुंचाया।

उसने बताया कि इलाज के दौरान सुदर्शन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि सड़क दुर्घटना कैसे हुई।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट