देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में मंगलवार तड़के एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में मंगलवार तड़के एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने की वजह से दुर्घटना होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कार ने पहले एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया और फिर वह पेड़ से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे एक फोन आया जिसमें एमबी (महरौली-बदरपुर) रोड पर सैदुलाजाब बस स्टॉप के सामने दुर्घटना होने की सूचना दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल पर पहुंचने पर फुटपाथ पर एक टाटा अल्ट्रोज कार मिली और सड़क पर मूलचंद (28) नामक व्यक्ति का शव पड़ा था। कार चालक समेत दो लोग घायल अवस्था में मिले।"

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक अल्ताफ (27) की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू