विदेश की खबरें | फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना में दो की मौत, पांच घायल : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फिलाडेल्फिया में मंगलवार रात को गोलीबारी की एक घटना में दो पुरुषों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हिंसा की यह घटना मादक पदार्थों से जुड़ी हो सकती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फिलाडेल्फिया, 22 नवंबर फिलाडेल्फिया में मंगलवार रात को गोलीबारी की एक घटना में दो पुरुषों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हिंसा की यह घटना मादक पदार्थों से जुड़ी हो सकती है।

उत्तरी फिलाडेल्फिया के फेयरहिल स्ट्रीट में रात करीब 8.30 बजे पुलिस को गोली चलने की खबर मिली। अंतरिम पुलिस आयुक्त जॉन स्टेनफोर्ड ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो चार लोग घायल पड़े मिले।

उन्होंने कहा कि सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

तीन अन्य घायलों को भी अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं है।

स्टेनफोर्ड के अनुसार घटना में कम से कम 70 गोलियां चलीं।

उन्होंने कहा कि मौके पर कुछ हथियारों के साथ मादक पदार्थ भी मिले हैं और जांचकर्ताओं का मानना है कि इसमें कई हमलावर शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज