विदेश की खबरें | पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत, आठ व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक व्यापारी के वाहन को इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मीडिया की एक खबर से बुधवार यह जानकारी मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 15 मार्च पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक व्यापारी के वाहन को इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मीडिया की एक खबर से बुधवार यह जानकारी मिली।

‘डॉन अखबार’ की खबर के अनुसार, विस्फोट मंगलवार रात खुजदार शहर की एक सड़क पर हुआ।

खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फहद खोसा ने बताया कि मारे गए लोगों में एक स्थानीय पत्रकार का 20 वर्षीय बेटा और एक व्यापारी शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराधियों ने व्यापारी को निशाना बनाया।

हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक बयान में कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वालों का राष्ट्र या धर्म से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इंसान भी नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार और राष्ट्र आतंकवाद को खत्म में करने में जुटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट