देश की खबरें | सड़क हादसे में दो की मौत, 5 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनादौन थानाक्षेत्र में दो गाड़ियों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिवनी, नौ अक्टूबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनादौन थानाक्षेत्र में दो गाड़ियों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये।

लखनादौन पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरिसिंह पटेल ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह को हुआ। फोरलेन सड़क पर एक तेज रफ्तार एसयूवी (जीप की तरह का वाहन) एक बाइक को बचाने के प्रयास के दौरान डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही एक कार से टकरा गया। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एसयूवी में सवार चार लोग और बाइक पर सवार एक व्यक्ति सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों में दो महिलायें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया है। जबकि सामान्य घायलों का उपचार लखनादौन के अस्पताल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार सिवनी के निवासी लखनादौन जा रहे थे। तभी उनका वाहन गणेशगंज के पास हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

पटेल ने बताया कि कार में सवार लोग जबलपुर से सिवनी आ रहे थे। मृतकों की पहचान जबलपुर के रहने वाले सुनील गुसरानी (50) और किशोर पटेल (54) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\