देश की खबरें | मप्र के राजगढ़ में निजी बस के पुल से गिरने से दो की मौत, 40 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार तड़के एक निजी बस के पुल से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजगढ़ (मप्र), 21 मई मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार तड़के एक निजी बस के पुल से गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1.30 बजे पचोर शहर के पास हुई जब 55 यात्रियों को लेकर बस पुल पार कर रही थी।

पचोर पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने कहा कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 19 को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का शाजापुर, ब्यावरा और पचोर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान हरजत सिंह (28) के रूप में हुई है जबकि दूसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि बस इंदौर से शिवपुरी जिले के पिछोर शहर जा रही थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड