देश की खबरें | शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, 30 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।

लखनऊ, 22 अप्रैल लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।

घटना उस समय हुई जब सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र के नुर्दीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर का जर्जर छज्जा गिर गया।

बिजनौर थाने के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया शशींद्र यादव की बेटी की शादी का जश्न घर में चल रहा था, तभी पैतृक घर का छज्जा गिर गया। इस घटना के मृतकों में 45 वर्षीय किशोर तिवारी और पांच वर्षीय श्रद्धा शामिल हैं।

घटना में करीब 30 अन्य घायल हो गए। करीब एक दर्जन घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

आनन्द संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\