विदेश की खबरें | ब्रिटेन में केरल के दो किशोरों की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी आयरलैंड की एक झील में तैरने गए ब्रिटेन में रहने वाले दो भारतीय किशोरों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 30 अगस्त उत्तरी आयरलैंड की एक झील में तैरने गए ब्रिटेन में रहने वाले दो भारतीय किशोरों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

मूल रूप से केरल के रहने वाले जोसेफ सेबेस्टियन और रूवेन साइमन दोस्तों के एक समूह में शामिल थे, जो सोमवार को छुट्टी के दिन डैरी/लंदनडेरी शहर की ‘एनघ लॉफ’ झील गए थे। दोनों की आयु 16 वर्ष थी।

उत्तरी आयरलैंड के डैरी/लंदनडेरी शहर में केरल एसोसिएशन ने मंगलवार को किशोरों को श्रद्धांजलि दी।

एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा, “हम कल एनघ लॉफ में हुई दुर्घटना में अपने दो युवाओं रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन की दर्दनाक मौत से बेहद दुखी हैं। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं।''

उत्तरी आयरलैंड पुलिस सेवा (पीएसएआई) ने घटना के संबंध में एक बयान जारी किया और पुष्टि की कि दो किशोरों के शव झील से बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस निरीक्षक ब्रोगन ने कहा, “एक किशोर को पानी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

उन्होंने कहा, “तलाश व बचाव अभियान और पुलिस गोताखोरों की व्यापक खोज के बाद दूसरा किशोर मिला। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया ... इस घटना के सिलसिले में पूछताछ जारी है। फिलहाल हमारा मानना है कि डूबने के कारण उनकी मौत हुई।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट