देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में आग लगने से दो कबाड़ गोदाम नष्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम में आग लगने के बाद दो कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 20 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम में आग लगने के बाद दो कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

भिवंडी निज़ामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के एक अधिकारी के अनुसार, भिवंडी इलाके के वडावली नाका स्थित एक गोदाम में बुधवार रात करीब सात बजे आग लगी जो तेजी से पास के दूसरे गोदाम तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तुरंत तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं जिन्होंने बृहस्पतिवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया। फिलहाल शीतलन अभियान जारी है।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू