देश की खबरें | असम के मंत्री सरमा को 'बदनाम' करने की कोशिश के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बदनाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।

गुवाहाटी, 17 फरवरी असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बदनाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने ‘‘गलत मंशा’’ से मंत्री और उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने बताया कि स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘प्रतिबिंब लाइव’ के मुख्य संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक इकबाल को "साजिश" की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत ऐसे सभी प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पत्रकारों को दिसपुर थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों का उपयोग किसी भी तरह से इस साजिश को आगे बढ़ाने के लिए किया है।

वेबसाइट ने मंत्री के बेटी को गले लगाने की एक तस्वीर साझा की थी। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बाद में वेबसाइट ने इस बात के लिए माफी मांगी कि उसने यह जिक्र नहीं किया था कि फोटो में दिख रही लड़की मंत्री की बेटी है।

पुलिस ने कहा कि पोस्ट वायरल करने वालों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू