देश की खबरें | नक्सली घटनाओं में दो जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दो अलग अलग घटनाओं में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

रायपुर, 24 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दो अलग अलग घटनाओं में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है, वहीं जिले के आकाबेड़ा थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का अन्य जवान घायल हो गया ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज डीआरजी के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था और जवान जब छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर थे तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जवान को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में आज सुरक्षा बल के जवान आकाबेड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में थे और जवान जब जंगल में थे तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\