जरुरी जानकारी | इस सप्ताह आएंगे दो आईपीओ, सामूहिक रूप से 2,500 करोड़ रुपये से अधिक जुटने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह दो कंपनियों क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आएंगे। इनसे कुल मिलाकर 2,500 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि जुटने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई इस सप्ताह दो कंपनियों क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आएंगे। इनसे कुल मिलाकर 2,500 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि जुटने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि इन कंपनियों को शेयर बाजार से फायदा होगा, क्योंकि वहां काफी तरलता है। इसके साथ ही नए खुदरा निवेशकों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

इससे पहले पांच कंपनियों...श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी, सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार), कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, डोडला डेयरी तथा इंडियन पेस्टिसाइड्स के आईपीओ पिछले महीने आए थे। इन कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम से सामूहिक रूप से 9,923 करोड़ रुपये जुटाए थे।

क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स दोनों का आईपीओ सात जुलाई को खुलकर नौ जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशक शेयरों के लिए छह जुलाई को बोलियां लगा सकेंगे।

दोनों कंपनियां आईपीओ से कुल मिलाकर 2,510 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किए जाएंगे।

क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का 1,546.62 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से मौजूदा प्रवर्तकों तथा अन्य शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगा। स्पेशियल्टी रसायन कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 880 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स का सार्वजनिक निर्गम 1,15,08,704 इक्विटी शेयरों का ओएफएस होगा। इस पेशकश में कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा भी होगा।

आईपीओ के लिए कंपनी ने मूल्य दायरा 828 से 837 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 963.28 करोड़ रुपये जुटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड