देश की खबरें | दो घुसपैठियों को पकड़कर बांग्लादेश वापस भेजा गया: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने करीमगंज जिले में भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर पड़ोसी देश वापस भेज दिया।

गुवाहाटी, 25 अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने करीमगंज जिले में भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर पड़ोसी देश वापस भेज दिया।

उन्होंने दावा किया कि उनमें से एक ने हिंदू नाम धारण करके भारत में प्रवेश करने की कोशिश की।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “करीमगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए, दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर सीमा पार वापस भेज दिया गया।"

शर्मा ने बताया कि बांग्लादेशियों की पहचान प्रियंका गेन और शिबली अख्तर के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गेन ने कथित तौर पर हिंदू नाम का उपयोग करके भारत में प्रवेश करने की कोशिश की थी।

शर्मा ने घुसपैठ की कोशिश को विफल करने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\